मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर बिहार की 4 सदस्यीय टीम मुंबई रवाना

अंबोली पुलिस थाने में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता से पूछताछ खत्म

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे मशहूर एवं युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कांड की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। मुंबई पुलिस अब तक अंधेरे में तीर चला रही है। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों से अब तक पूछताछ हो चुकी है, लेकिन सुशांत द्वारा आत्महत्या किए जाने की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अभिनेता सुशांत सिंह सुसाइड केस में दर्ज f.i.r. को लेकर बिहार से आज चार सदस्य की टीम जांच के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गई है। बताया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने हाल ही में पटना में इस मामले को लेकर एफ आई आर दर्ज करवाई थी, जिसकी जांच के लिए 4 अफसरों की टीम किसी भी वक्त मुंबई पहुंच सकती है। दूसरी तरफ सुशांत सिंह सुसाइड केस में धर्मा प्रोडक्शन का नाम सामने आने के बाद अब आज मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता से कई घंटों तक पूछताछ हुई जो अब समाचार लिखे जाने तक खत्म हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब इसी हफ्ते फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर से भी इस मामले पर मुंबई पुलिस पूछताछ कर सकती है। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड कांड में अभिनेत्री कंगना राणावत को भी मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। कंगना राणावत भी इस समय मनाली में है। जैसे वह मुंबई आएंगी उनसे भी मुंबई पुलिस पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी अभिनेता शेखर सुमन के साथ ही अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सीबीआई जांच की मांग उठा दी है।

Share:

Next Post

अंबाला में लड़ाकू राफेल विमान के आने की तैयारियां तेज

Tue Jul 28 , 2020
एयर फोर्स बेस के पास धारा 144 लागू बिना इजाजत आने पर गोली मारने के आदेश अंबाला। हिंदुस्तान के लिए कल यानी 29 जुलाई का दिन सामरिक महत्व के लिए सबसे खास दिन है। वर्षों के इंतजार के बाद कल आखिरकार भारत का महा योद्धा अति अत्याधुनिक परमाणु मिसाइलों से लैस लड़ाका लड़ाकू राफेल विमान […]