
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा(South Indian cinema) के मशहूर अभिनेता (famous actor)और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Andhra Pradesh Deputy Chief Minister Pawan Kalyan)एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला (Third wife, Anna Konidela)ने शादी के करीब 13 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। इस कथित खबर के सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच हलचल मच गई है। हालांकि अभी तक इस अलगाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वायरल पोस्ट की प्रामाणिकता भी स्पष्ट नहीं है।
दरअसल सोशल मीडिया पर पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला के नाम से एक कथित संयुक्त बयान साझा किया जा रहा है। इसमें दावा किया गया है कि दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता खत्म हो जाए लेकिन एक-दूसरे के प्रति सम्मान और दोस्ती बनी रहेगी। बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाने और उनकी खुशी को प्राथमिकता देने की बात भी इस कथित बयान में लिखी गई है। साथ ही दोनों की ओर से निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील किए जाने का दावा किया गया है।
हालांकि इस बयान को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। न तो पवन कल्याण की ओर से इस दावे पर स्पष्ट जानकारी दी गई है और न ही अन्ना कोनिडेला की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। ऐसे में वायरल पोस्ट को सच मानना जल्दबाजी होगी। सोशल मीडिया पर किसी भी चर्चित व्यक्ति के नाम से बयान वायरल होने पर उसकी पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से होना जरूरी है।
पवन कल्याण की निजी जिंदगी पहले भी कई बार सुर्खियों में रही है। उन्होंने साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। इसके बाद साल 2009 में उन्होंने अभिनेत्री रेणु देसाई से दूसरी शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन यह रिश्ता भी लंबे समय तक कायम नहीं रह सका और साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद पवन कल्याण की जिंदगी में अन्ना कोनिडेला की एंट्री हुई। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात साल 2011 में तेलुगु फिल्म तीन मार की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में थे जबकि अन्ना ने भी एक छोटा किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सितंबर 2013 में दोनों ने शादी कर ली। इस रिश्ते से उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved