बीजापुर।Bijapur जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में 03 अप्रैल को मुठभेड़ के बाद बंधक बनाये गए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों ने गुरुवार को रिहा कर दिया। जवान को नक्सलियों से छुड़ाने के लिए सरकार ने मध्यस्थता टीम गठित (Arbitration team formed) की थी जिसमें पद्मश्री धर्मपानी सैनी, गोंडवाना समाज के अध्यद्वक्ष तेलम बोरैया शामिल थे। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने राकेश्वर सिंह मनहास की रिहाई के पुष्टि करते हुये उनकी सही सलामत वापस कैम्प लौटने की पुष्टि की है। उन्होंने जवान की रिहाई में सहयोग करने वाले समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved