विदेश

अरबपति पर 5000 महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप, एक्सेल शीट से चला पता

नई दिल्‍ली। अमेरिका के एक अरबपति कारोबारी (America’s billionaire businessman) माइकल गोगुएन (Michael Goguen) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं आरोप यह है कि उन्होंने एक नहीं बल्कि पांच हजार महिलाओं के साथ गोगुएन संबंध बनाए हैं। बकायादा इसकी एक स्प्रीडशीट बना रखी थी। अब इस अरबपति पर मुकदमा दर्ज हो गया है।


मीडिया खबरों के अनुसार अमेरिका के एक अरबपति कारोबारी माइकल गोगुएन पर आरोप लगा है कि उन्होंने 5000 महिलाओं की एक स्प्रीडशीट बना रखी थी। कथित तौर पर इन महिलाओं के साथ गोगुएन संबंध बना चुके थे। अरबपति पर उनके पूर्व कर्मचारियों ने मुकदमा किया है और मुकदमे से जुड़े दस्तावेज में ही यह खुलासा हुआ है। वो वेंचर इन्वेस्टमेंट फर्म सिकोइया कैपिटल में पार्टनर रह चुके हैं और अब खुद का फर्म चलाते हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इससे पहले माइकल गोगुएन पर यौन शोषण के भी आरोप लग चुके हैं, हालांकि वो शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता भी। उनकी उम्र 57 साल है।

57 वर्षीय माइकल गोगुएन के खिलाफ उनके चार पूर्व कर्मचारियों ने मामला दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि माइकल ने कथित तौर अपने ‘हरम’ की देखरेख करने में उनसे मदद मांगी थी। ‘हरम’ उस जगह को कहते हैं जहां एक या एक से अधिक महिलाएं या पत्नियां रहती हैं। डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कर्मचारियों ने 135 पन्नों के मुकदमे में गोगुएन पर आरोप लगाया है कि वह कई आलीशान और ‘गुप्त घरों’ का मालिक है और यहीं पर वह युवतियों को यौन संबंध बनाने के लिए ले जाता है।

उनके पूर्व कर्मचारियों का दावा है कि उनके बार के बेसमेंट में एक ‘बूम बूम’ कमरा भी है जिसमें एक स्ट्रिपर पोल है। यह उसके अमेरिकी राज्य मोंटाना के वाइटफिश स्थित घर में है जहां वह अभी रहता है। मुकदमे के अनुसार, मैथ्यू मार्शल नामक एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया कि गोगुएन ने उससे अपने दोस्त ब्रायन नैश का मर्डर करवाने के लिए कहा था क्योंकि वह उसके बारे में कुछ जानता था। इससे पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एम्बर बैप्टिस्ट ने उन पर साल 2016 में ‘लगातार यौन शोषण’ के आरोप लगाए थे।

गोगुएन के अमीनटोर ग्रुप एलएलसी के पूर्व कर्मचारियों ने भी उन पर केस दायर किया था। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों से अपने अफेयर्स को छिपाने के लिए मदद मांगी ताकि उसे विरोधियों से छिपाया जा सके। वहीं एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बॉस ने उसे 1200 डॉलर देने से पहले कोकीन और शराब पिलाई और फिर बाद में उसका यौन उत्पीड़न किया।

Share:

Next Post

आर्मी कैंप में गेट के सामने ग्रेनेड अटैक, CCTV में कैद हुई घटना

Mon Nov 22 , 2021
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट (Pathankot of Punjab)  में आर्मी कैंप (army camp) के गेट के सामने ग्रेनेड (grenade) से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि पठानकोट के धीरापुल के नजदीक स्थित आर्मी कैंप (army camp) के त्रिवेणी गेट के पास बाइक से आए संदिग्धों ने ग्रेनेड से हमला किया और मौके से […]