
वाशिंगटन। दुनिया (World) के अरबपतियों की लिस्ट (Billionaire List) में इस समय उथल-पुथल मची है अडानी ग्रुप के चेयरमैन (Adani Group) गौतम अडानी (Gautam Adani, chairman) दुनिया के अमीरों की टॉप-20 लिस्ट में एक बार फिर एंट्री मार चुके हैं। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani) पर इस लिस्ट से बाहर होने का खतरा मडरा रहा है। हालांकि, यह इतना आसान नहीं है। अंबानी को टॉप-20 से बाहर करने के लिए अडानी को अपने नेटवर्थ अभी 17 अरब डॉलर से अधिक जोड़ना होगा।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा रैकिंग में अंबानी 97.7 अरब डॉलर के साथ 19वें नंबर हैं। एशिया के सबसे रईस व्यक्ति अंबानी के ठीक पीछे रहे। उनसे अडानी हैं और इनकी कुल संपत्ति 80.3 अरब डॉलर है। अडानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एशिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं। अडानी की संपत्ति पिछले 24 घंटे में 1.24 अरब डॉलर बढ़ी है। जबकि, अंबानी की 89.7 मिलियन डॉलर घटी है।
अमेरिकी अरबपतियों पर डॉलर की बारिश
मंगलवार को अमेरिकी अरबपतियों पर डॉलर की बारिश हुई। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति में जहां केवल 420 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ, वहीं मार्क जुकरबर्ग, लैरी पेज और सर्गी ब्रिन की दौलत में 4-4 अरब डॉलर से अधिक का उछाल आया। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लैरी एलिशन के नेटवर्थ में 3.34 अरब डॉलर और जेफ बेजोस की दौलत में 2.19 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जेनसेन हुआंग भी 2.08 अरब डॉलर कमाने में कामयाब रहे।
ये हैं दुनिया के टॉप-10 रईस
1. एलन मस्क 384 अरब डॉलर
2. लैरी एलिसन 295 अरब डॉलर
3. मार्क जुकरबर्ग 269 अरब डॉलर
4. जेफ बेजोस 258 अरब डॉलर
5. लैरी पेज 210 अरब डॉलर
6. सर्गी ब्रिन 196 अरब डॉलर
7. स्टीव बाल्मर 171 अरब डॉलर
8. बर्नार्ड अर्नाल्ट 163 अरब डॉलर
9. जेनसेन हुआंग 149 अरब डॉलर
10. वॉरेन बफे 148 अरब डॉलर
स्रोत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved