बड़ी खबर

बेंगलुरु : बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजुमदार कोरोना संक्रमित

बेंगलुरु । शहर की प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

किरण मजूमदार शॉ ने बताया है कि उनको कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। किरण के इस ट्वीट के जवाब में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखा है, ‘यह जानकर दुःख हुआ। हम आपको जल्द स्वस्थ देखना चाहते हैं। जल्द स्वस्थ्य होकर लौटिए दोस्त।’

उधर, महिंद्रा ने ट्वीट कर किरण की हौंसलाअफ़जाई की है। उन्होंने लिखा है कि वह किरण के प्रति चिंतित नहीं हैं। उनकी ऊर्जा और सकारात्मकता इस वायरस से अधिक संक्रामक है।

Share:

Next Post

प्रियंका ने कहा, 'देश की आवाज दबाने वालों के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा होना ही नेताजी को श्रद्धांजलि होगी'

Tue Aug 18 , 2020
नई दिल्ली। देश की आजादी के नायक रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 75वीं पुण्यतिथि है। नेताजी को याद करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के असली नायक थे। इस दौरान उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि देश […]