img-fluid

बर्थडे स्पेशल 13 अगस्त : भारतीय सिनेमा की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री थी श्रीदेवी

August 13, 2020

अभिनेत्री श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादें आज भी दर्शकों के जहन में हैं। श्रीदेवी बॉलीवुड की उन खूबसूरत और मशहूर अदाकाराओं में से एक थी, जिन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। 13 जनवरी, 1963 को जन्मी श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था। भारतीय सिनेमा की पहली सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तमिल फिल्म ‘कंधन करुणाई’ से की थी। साल 1971 में आई मलयालम फिल्म पूमबत्ता के लिए श्रीदेवी को केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्होंने इस दौरान कई तमिल, तेलगु और मलयालम फिल्मों में काम किया।
साल 1972 में श्रीदेवी ने फिल्म रानी मेरा नाम से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में श्रीदेवी को मशहूर अभिनेता अशोक कुमार के साथ काम करने का मौका मिला था। साल 1979 में आई फिल्म ‘सोलहवां सावन’ बतौर मुख्य अभिनेत्री बॉलीवुड में श्रीदेवी की पहली फिल्म थी। साल 1983 में आई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से उन्हें असली पहचान मिली। इस फिल्म में श्रीदेवी अभिनेता जीतेन्द्र के अपोजिट मुख्य भूमिका में नजर आई थी। फिल्म में श्रीदेवी के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
इसके साथ ही श्रीदेवी उस समय बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हो गई। उस समय हर बड़ा निर्माता श्रीदेवी को अपनी फिल्मों में लेना चाहता था। इसके बाद पर्दे पर उनकी एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होने लगी। श्रीदेवी की प्रमुख फिल्मों में तोहफा, सदमा, नगीना, मिस्टर इंडिया, चालबाज, चांदनी, खुदा गवाह, लाडला, मिस्टर बेचारा, जुदाई, इंग्लिश विंग्लिश, मॉम आदि शामिल हैं। 1985 से 1992 तक श्रीदेवी बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस लेती थी।
श्रीदेवी का करियर जब उचाइयों पर था तभी उन्होंने साल 1996 में निर्माता बोनी कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर है। जाह्नवी कपूर बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। श्रीदेवी को सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं भारत सरकार ने भी साल 2013 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हो गया था।

Share:

  • स्‍वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद है मक्‍का

    Thu Aug 13 , 2020
    मक्का न आपको केवल भारी मात्रा में कैलोरी देता है बल्कि यह विटामिन, प्रोटीन और अच्छी गुणवत्ता वाले फाइबर का भी सीधा स्त्रोत है। आप मक्के को भून कर, उबाल कर और मक्के के आटे की रोटी बनाकर कैसे भी खा सकते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि दिन में 2 बार उबला हुआ माक्का खाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved