img-fluid

MP Election: राहुल के बयान पर भड़की BJP, दिग्विजय बोले- भाजपा ने मोदी जी को ‘पनौती’ क्यों मान लिया?

November 22, 2023

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कह दिया है। इस पर भाजपा समर्थक भड़के हुए हैं। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की भाषा को अशोभनीय बताते हुए माफी मांगने की मांग की ही है। अब इस पर पूर्व सीएम और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “पनौती” का क्या अर्थ है? मैंने पता लगाया। यह एक नकारात्मक शब्द है। जब कोई काम होते-होते रह जाए तो उस इंसान को ‘पनौती’ कह दिया जाता है।

पनौती शब्द का इस्तेमाल उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने आस-पास के लोगों के लिए दुर्भाग्य या बुरी खबर लाता है, इसीलिए इसे नकारात्मक शब्द कहते हैं। विश्व कप प्रारंभ होते ही सोशल मीडिया पर यह शब्द ट्रेंड करने लगा। यह किसके लिये कहा गया? स्टेडियम में हजारों लोग थे। भाजपा ने मोदी जी को “पनौती” क्यों मान लिया? वे तो उनकी उनकी नजर में “विश्वगुरु” हैं।


बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व कप का फाइनल मैच देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे। यह मैच ऑस्ट्रेलिया से भारत हार गया। इसे मुद्दा बनाकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना पनौती से की है। राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान के जालौर में एक रैली में प्रधानमंत्री पर निशान साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहा। इस बयान के बाद से भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है।

Share:

  • इजरायल-हमास की जंग पर बात करने दिल्ली आ रहे नेता सऊदी अरब के नेता

    Wed Nov 22 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। इजरायल और हमास (Israel and Hamas) के बीच बीते डेढ़ महीने से जारी जंग में अब सऊदी अरब समेत कई अरब देश अब भारत की ओर देख रहे हैं। इन देशों को लगता है कि भारत अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके इजरायल को युद्ध विराम और किसी समझौते के लिए राजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved