भोपाल। मध्यप्रदेश से भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को पद से हटा दिया है। बताया जा रहा कि उन्हें हटाने के पीछे एक महिला के साथ उनका अश्लील फोटो वजह बनी।
बता दें कि मध्यप्रदेश से भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को शिकायत हुई थी जिसके बाद उनसे इस्तीफा देने को कहा गया और उन्होंने तत्काल इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने आदेश जारी न करते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया है। एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत भी की थी। वहीं बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ उनका अश्लील फोटो भी वायरल हुआ था। जिस वजह से पार्टी संगठन कुशवाह से नाराज चल रहा था।
गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में भगत सिंह कुशवाह को जनवरी 2021 में नियुक्त किया गया था। कुशवाह कई बड़े नेताओं से जुड़े नेता थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved