भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह

भोपाल। मध्‍यप्रदेश से भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह को पद से हटा दिया है। बताया जा रहा कि उन्‍हें हटाने के पीछे एक महिला के साथ उनका अश्लील फोटो वजह बनी।



बता दें कि मध्‍यप्रदेश से भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC Morcha) के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को शिकायत हुई थी जिसके बाद उनसे इस्तीफा देने को कहा गया और उन्होंने तत्काल इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने आदेश जारी न करते हुए उनसे इस्तीफा ले लिया है। एक महिला ने उनके खिलाफ शिकायत भी की थी। वहीं बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ उनका अश्लील फोटो भी वायरल हुआ था। जिस वजह से पार्टी संगठन कुशवाह से नाराज चल रहा था।
गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में भगत सिंह कुशवाह को जनवरी 2021 में नियुक्त किया गया था। कुशवाह कई बड़े नेताओं से जुड़े नेता थे।

Share:

Next Post

IND vs SL 2nd Test: टेस्ट में भी श्रीलंका का सूपड़ा साफ, भारत ने 238 रन से जीता दूसरा मैच

Mon Mar 14 , 2022
बंगलूर। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने आखिरी मुकाबला सोमवार को 238 रन से जीत लिया। श्रीलंका की टीम आज 208 रन पर सिमट गई, जिससे भारत ने मैच 238 रन से जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली। बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस पिंक […]