देश राजनीति

तृणमूल कांग्रेस के manifesto को BJP ने बताया ढकोसला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के चुनावी घोषणापत्र (manifesto) में पांच लाख नए रोजगार सृजन सहित अन्य वादों को भारतीय जनता पार्टी ने आज कटाक्ष करते हुए तृणमूल कांग्रेस के घोषणापत्र को केवल ढकोसला बताया।

भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ममता ने जितनी योजनाओं का जिक्र अपने घोषणा पत्र में किया है, वे सारी केंद्रीय योजनाएं हैं और लोगों को बरगलाने के लिए उनका नाम बदलकर राज्य सरकार बंगाल में लागू कर रही है। भाजपा ने कहा कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार हर साल टीईटी की परीक्षा तक लेने में नाकाम रही। उन्होंने सवाल किया कि कितने लोगों को रोजगार मिला, सरकार उसका हिसाब दे।

भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी ने काफी उपलब्धियां गिना दीं। लेकिन, आज तक वह यह नहीं बता पायीं कि किस क्षेत्र में कितने लोगों को रोजगार मिला। वह सिर्फ घोषणाएं ही करती हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार के पास कोई औद्योगिक नीति नहीं है। तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने 10 साल में बंगाल को पीछे धकेला है। घोषणा पत्र केवल छलावा है। इसका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री Dr. Harsh Vardhan ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ के अध्यक्ष नियुक्त

Thu Mar 18 , 2021
नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan) को ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ (टीबी रोको भागीदारी बोर्ड) का अध्यक्ष (Chairman of ‘Stop TB Partnership Board’) नियुक्त किया गया है। इस अंतर्राष्ट्रीय संगठन का काम टीबी के खिलाफ जंग में विश्व भर के सभी पक्षों को एक साथ […]