बड़ी खबर राजनीति

भाजपा सरकार का अहंकार आसमान पर, भुगतेगी खामियाजा : सैलजा

हिसार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि केन्द्र सरकार का अहंकार आसमान पर है। केन्द्र को अपने इस अहंकार का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जनता इस सरकार को उसकी नीतियों का सबक सिखाएगी।


उन्होंने कहा कि यह धरती हमारी माता है। जो अपनी माता को भूल जाता है वह सबसे बड़ा अपराध होता है। भाजपा आज के दिन यही अपराध कर रही है। धरती माता कभी भाजपा को माफ नहीं करेगी। किसान और मजदूर देश की रीढ़ है। अगर किसान और मजदूर कमजोर होगा तो देश आगे नहीं बढ़ सकता।

उन्होंने कहा कि इस सरकार के काले कानूनों के खिलाफ आज इस कड़कड़ाती ठंड में किसान और मजदूर सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर हो गए हैं। यह कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं है। जैसा कि भाजपा भ्रम फैला रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि कल भी राहुल गांधी ने कहा कि इन कानूनों से केवल किसान और मजदूर नहीं हमारे देश की पूरी अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाएगी। केवल प्रधानमंत्री के कुछ चुनिंदा मित्रों को ही इनका फायदा मिलेगा। बड़ी-बड़ी कंपनियां आएंगी तो इन कंपनियों के सामने किसान और मजदूर नहीं टिक पाएंगे। जो एक कंपनियां कहेंगी, वही होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

गुरुवार का राशिफल

Thu Jan 21 , 2021
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.42, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी, गुरुवार, 21 जनवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]