img-fluid

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

April 24, 2026


कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में (In West Bengal) भाजपा की सरकार बनने जा रही है (BJP Government is going to be Formed) ।


  • कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा कि 152 सीटों में से भाजपा 110 से अधिक सीटें जीतेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा की बंगाल टीम ने अपना आकलन किया है। इसके आधार पर वे कह सकते हैं कि 152 सीटों में से भाजपा के 110 से अधिक सीटें जीतने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को भी ध्यान में रखते हुए भाजपा बंगाल में सरकार बनाने जा रही है। बंगाल में रिकॉर्ड मतदान को लेकर अमित शाह ने कहा कि गुरुवार को बंगाल विधानसभा 2026 के चुनाव के प्रथम चरण में मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंगाल की जनता ने अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट डाला है। उन्होंने कहा, “मतदान का जो प्रतिशत सामने आया है, वो पूरे देश के लोकतंत्र में भरोसा करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने वाला है। मैं प्रथम चरण में वोट डालने वाले बंगाल के सभी मतदाताओं का अभिनंदन और धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने भय से भरोसे की यात्रा को बहुत अच्छे से शुरू किया है और दूसरे चरण के मतदाता भी भय से भरोसे की यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।”

    बंगाल की जनता के नाम संदेश में अमित साह ने कहा, “देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा से जुड़ चुका है। आपका प्यार, आपका उत्साह और आपका भरोसा, पूरे प्रचार अभियान में नरेंद्र मोदी जी के लिए सामने से दिखाई दे रहा है। मैं मानता हूं कि ये भरोसा वोट में परिवर्तित होकर भाजपा की विजय कराएगा।” अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जिस राज्य में मुख्यमंत्री यह कहती हैं कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर निकलने की कोई जरूरत नहीं है, वहां उन्हें सत्ता में नहीं होना चाहिए। भाजपा की सरकार बनने के बाद, रात के 1 बजे भी एक युवा लड़की बेझिझक अपना स्कूटर चला पाएगी और किसी भी अपराधी की हिम्मत नहीं होगी कि वह उसे बुरी नजर से देखे।”

    उन्होंने आगे कहा, “एक प्रतीकात्मक कदम के तौर पर, आरजी कर की पीड़ित की मां और संदेशखाली की पीड़ित को उम्मीदवार बनाया गया है। जिन लोगों ने टीएमसी-समर्थित गुंडों की हिंसा का सामना किया है, वे अब विधानसभा में बैठेंगे और ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कानून बनाने में मदद करेंगे। आने वाले दिनों में बंगाल इसी तरह का बदलाव देखेगा।” दूसरे चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह ने मतदाताओं से कहा कि वे भयमुक्त होकर अपनी इच्छा से मतदान करें। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “मतदान में रैगिंग न हो, इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था चुनाव आयोग ने की है। पुराने चुनाव भूल जाइए, बंगाल के सुनहरे भविष्य के लिए मतदान करें और भाजपा की सरकार बनाएं।”

    Share:

  • भारत की आर्थिक वृद्धि घरेलू गतिविधियों पर आधारित होनी चाहिए - केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

    Fri Apr 24 , 2026
    पुणे । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि (India’s Economic Growth) घरेलू गतिविधियों पर आधारित होनी चाहिए (Should be based on Domestic Activities) । शुक्रवार को कहा कि सरकार की योजना आईडीबीआई बैंक के विनिवेश को जारी रखने की है। वित्त मंत्री का यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved