
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि इसका संदेश दूर तक जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करती है। समाजवादी हमेशा सद्भाव, सबका सम्मान तथा सबके हित में काम करने में विश्वास करते हैं।
अखिलेश यादव ने अमेरिकी सर्वे का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां पत्रकारों ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने 22 हजार से ज्यादा बार झूठ बोला है लेकिन भारत में झूठ के लिए कोई स्थान नहीं है। सत्य के रास्ते से ही समाज व देश का कल्याण हो सकता है।
उन्होंने कहा कि देश में किसान सबसे ज्यादा दुःखी है। भाजपा सरकार ने नए कानून लाकर उन्हें परेशान करने का काम किया है। किसान की खेती पर संकट है। उनको बाजार की दया पर छोड़ दिया गया है, यह किसानों के साथ दुश्मनी निभाने जैसा है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved