
भोपाल। कांगे्रस विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने सीहोर जिले के श्यामपुर के अटल फाउंडेशन भाजपा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा को समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और विधायक कुणाल चौधरी ने शर्मा एवं समर्थकों को कांगे्रस पार्टी का प्रतीक चिन्ह वाला दुपट्टा पहना कर उनका साथियों सहित पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर भी मंच पर उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved