img-fluid

BJP नेता पर महिला खिलाड़ी ने लगाया दुष्‍कर्म का आरोप, पुलिस किया गिरफ्तार

October 27, 2021

रांची। झारखंड (Jharkhand) में एक महिला खिलाड़ी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता पर दुष्कर्म का आरोप (allegation of rape) लगाया है, जिसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ने आरोपित नेता को गिरफ्तार कर न्‍यायायिक हिरास तें जेल भेज दिया है।



बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा पर एक अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने संजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि जेल जाने से पहले संजय मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताया।
बता दें कि मंगलवार की सुबह चक्रधरपुर के प्रभारी डीएसपी दिलीप खलको थाना पहुंचे और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ मिलकर आरोपी और पीड़िता से अलग-अलग पूछताछ की। के प्रभारी डीएसपी दिलीप खलको ने बताया कि जांच के दौरान पहली नजर में पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोप सही पाये गए हैं। इस पूरे मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल किया।



महिला खिलाड़ी का आरोप है कि अप्रैल माह से ही आरोपी ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी नेता संजय मिश्रा ने महिला खिलाड़ी की एक आपत्तिजनक तस्वीर ले ली थी और इसी तस्वीर को दिखाकर वह महिला खिलाड़ी को ब्लैकमेल करता था। और एक स्थानीय होटल में बुलाकर उसके साथ यौन शोषण करता था। इस मामले की जानकारी संजय की पत्नी को हो गई थी, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा भी होता था।

Share:

  • राजस्‍थान CM की सभा में युथ कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत

    Wed Oct 27 , 2021
    उदयपुर। राजस्थान के पाली जिले (Pali district of Rajasthan) के जैतारण विधानसभा (Jaitaran Assembly) से यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव व प्रदेश प्रवक्ता रहे युवा नेता मोहब्बत सिंह निंबोल का मंगलवार को हार्टअटैक से निधन (heart attack)  हो गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की धरियावद विधान सभा क्षेत्र के लसाड़िया में हुई सभा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved