भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा नेता ने सैन्य अफसर की पत्नी को पीटा, जबलपुर पुलिस ने मामला टाला तो सेना ने दिया दखल

  • आर्मी अस्पताल में कराया महिला का मेडिकल

भोपाल। जबलपुर में एक सैन्य अधिकारी की पत्नी ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राममूर्ति मिश्रा पर बदसलूकी और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बजाए मामले को टाल दिया। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद सेना ने हस्तक्षेप किया है। महिला का जबलपुर के आर्मी अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया गया है।



जानकारी के अनुसार सैन्य अफसर की पत्नी ख्याति चौहान ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से घटना का कथित वीडियो पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग भी किया है। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि करीब सात बजे जीआरसी गेट के पास पार्किंग को लेकर राममूर्ति मिश्रा ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। महिला का यह भी आरोप है कि शहर की गोरखपुर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के बजाए टालने का प्रयास किया। बाद में कहा कि जांच की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की बात कही है। सेना के दखल के बाद जबलपुर पुलिस की कठघरे में है।

Share:

Next Post

ठंड में त्वचा हुई रुखी तो 20 फीसदी बढ़ गए खुजली के मरीज

Sun Jan 22 , 2023
बिना धुले कपड़े पहनने से भी होती है समस्या भोपाल। ठंड में ह्दय,ब्रेन हेमरेज व मौसमी बीमारियों के साथ में त्वचा रोग भी तेजी बढ़ा है। इन दिनों ह्दयरोग, न्यूरोलाजी और मेडिसिन के बाद सबसे अधिक मरीज हमीदिया की त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। त्वचारोग विभाग की ओपीडी में सबसे अधिक […]