img-fluid

पटना के दानापुर में भाजपा नेता को गोलियों से भूना

August 02, 2020


पटना। पटना के दानापुर से खबर आ रही है मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने बीजेपी नेता सह पैक्स अध्यक्ष कविन्द्र यादव को गोली मारकर हत्या कर दिया हैं। यह दानापुर विधायक आशा सिन्हा के संबंधी भी बताए जा रहे हैं। जख्मी कविन्द्र यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया हैं । पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
बताया जा रहा है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवाला में मोटरसाइकिल सवार हथियार से लैस दो अपराधियों ने सरारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कविन्द्र यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। उन्हें पांच गोली मारी गई है, जिससे गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोग घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद पटना पश्चिम के सिटी एसपी अशोक मिश्रा भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सरारी पैक्स अध्यक्ष कविन्द्र यादव को पांच गोली लगी हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि हत्या किस वजह से की गई, यह कहना मुश्किल है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

  • अब यू ट्यूब को सीधी टक्कर देगा फेसबुक

    Sun Aug 2 , 2020
    अब फेसबुक पर दिखेंगे ऑफिशल म्यूजिक विडियोज नई दिल्ली। किसी भी मूवी का ट्रेलर या फिर नया गाना रिलीज होने पर यूजर्स सीधे यूट्यूब का रुख करते हैं लेकिन यह गेम अब बदलने वाला है। फेसबुक ने अपने Watch सेक्शन के साथ विडियो मार्केट में दमदार कदम रखा था और अब इसे आगे बढ़ाते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved