img-fluid

भाजपा नेता सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

April 14, 2026


पटना । भाजपा नेता सम्राट चौधरी (BJP leader Samrat Chaudhary) बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे (Will be the New Chief Minister of Bihar) । सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह 11 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

  • इससे पहले पटना के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने नेता के तौर पर तारापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया ।

    वहीं, सम्राट चौधरी ने नई जिम्मेदारी के लिए चुने जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आभार जताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

    सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही उनके लिए बधाई और शुभकामनाओं का दौर भी शुरू हो गया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें बधाई दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।”

    Share:

  • सीजफायर के बाद पहली बार PM मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, 40 मिनट तक हुई चर्चा

    Tue Apr 14 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के बीच लंबी फोन वार्ता हुई है. रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्रंप से 40 मिनट तक फोन पर बात की है. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ईरान सीजफायर के बाद ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved