img-fluid

रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भाजपा विधायक ने हवा में चलाई गोली, पुलिस ने दर्ज किया केस

March 29, 2026

बोलांगीर। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिटलागढ़ में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नवीन जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक वीडियो में विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) प्रेमचंद नाग, जैन को पिस्तौल चलाने में सहायता करते हुए देखे गए। इसके बाद उन्हें कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया।

बोलांगीर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (SP) हिमांशु भूषण बेहरा ने कहा, ‘प्राथमिकी दर्ज करके हथियार जब्त कर लिया गया है। निजी सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है।’


  • यह घटना शुक्रवार शाम को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान टिटलागढ़ कस्बे में हुई। एक वीडियो में स्थानीय विधायक पिस्तौल से गोली चलाते हुए दिख रहे हैं। जैन ने दावा किया कि पिस्तौल असली नहीं थी। भाजपा विधायक ने यह भी दावा किया कि उन्होंने रैली में मौजूद राम भक्तों का मनोबल बढ़ाने के लिए हवा में गोली चलाई थी और उनका इरादा किसी को डराना नहीं था जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है।

    पुलिस ने कहा कि विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत जन सुरक्षा को खतरे में डालने और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) ने जैन के इस कृत्य के लिए शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।

    Share:

  • शशि थरूर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- शून्य सीट वाली पार्टी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं

    Sun Mar 29 , 2026
    कोलकाता। केरल में चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग बेहद तेज हो गई है। दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। थरूर ने मतदाताओं से बेहद सधे हुए अंदाज में एक खास अपील की। शशि थरूर ने कहा कि जिस पार्टी के पास विधानसभा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved