img-fluid

BJP विधायक का दामाद निकला ‘र‍िक्की बहल’ से भी बड़ा ठग, 25 शादियों का दावा, ऐसे खुली पोल

August 10, 2026

नई दिल्ली। फिल्मों में प्रेम के नाम पर महिलाओं (Women) को ठगने (cheat) की कहानियां अक्सर देखने को मिलती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सामने आए एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है। सीतापुर के सेवता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी (BJP MLA Gyan Tiwari) ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को शादी के बाद पता चला कि उसका पति बड़ा ठग है। विधायक के मुताबिक, आरोपी ने अलग-अलग महिलाओं को कथित तौर पर अपनी पहचान बदलकर शादी के जाल में फंसाया और उनसे पैसे ऐंठे।

रियल एस्टेट कारोबारी बनकर किया था रिश्ता
विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रज्ञा की शादी वर्ष 2024 में प्रखर त्रिवेदी से हुई थी। रिश्ता तय होने के दौरान प्रखर ने खुद को मुंबई का बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी बताया था। विधायक के मुताबिक, शादी से पहले परिवार ने कई लोगों से प्रखर के बारे में जानकारी ली थी और सभी की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद विवाह तय किया गया। हालांकि, करीब ढाई साल बाद उसके अतीत और कथित गतिविधियों की जानकारी सामने आने लगी।


  • सोशल मीडिया से खुला कथित फ्रॉड का राज
    विधायक ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जानकारी मिली कि प्रखर ने कथित तौर पर कई महिलाओं को अलग-अलग पहचान बताकर शादी के जाल में फंसाया। आरोप है कि शादी के बाद वह महिलाओं से बड़ी रकम लेता और फिर गायब हो जाता था। ज्ञान तिवारी का दावा है कि प्रखर ने अब तक 25 महिलाओं से शादी की है। हालांकि, इन सभी दावों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

    विधायक ने दर्ज कराया केस
    मामले में विधायक ने प्रखर त्रिवेदी और उसके पिता अनुज त्रिवेदी के खिलाफ रेउसा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। विधायक का कहना है कि बेटी के साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिलने के बाद वह उसे अपने साथ वापस ले आए। उन्होंने त्रिवेदी परिवार से सभी संबंध खत्म करने की बात भी कही है।

    परिवार सदमे में
    ज्ञान तिवारी ने कहा कि इस घटना से उनका परिवार गहरे सदमे में है। उनका कहना है कि बेटी की शादी से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल की गई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी की कथित असलियत सामने नहीं आ सकी। विधायक ने यह भी कहा कि इस मामले का उनकी सार्वजनिक छवि पर भी असर पड़ा है।

    Share:

  • चीनी AI मॉडल Kimi K3 का सैंडबॉक्स से बाहर निकलना चर्चा में, सुरक्षा कमजोरियों और ओपन-वेट मॉडल पर उठे सवाल

    Mon Aug 10 , 2026
    नई दिल्ली ।चीनी स्टार्टअप Moonshot AI के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) मॉडल Kimi K3 से जुड़ी एक साइबर सुरक्षा (Cybersecurity) परीक्षण घटना ने अत्याधुनिक AI सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। अमेरिकी साइबर सुरक्षा शोध फर्म (Frontier Security )के अनुसार, परीक्षण के दौरान Kimi K3 ने ब्रिटेन के AI […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved