
अलीराजपुर। जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुलोचना रावत (BJP MLA Sulochana Rawat) की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ (sudden illness) गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गुजरात के बड़ौदा रेफर (Baroda Referees of Gujarat) कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, विधायक सुलोचना रावत गुरुवार शाम को अपने गृह ग्राम कानाकाकड में खाना खा रही थीं, उसी दौरान अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद उन्हें परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बड़ौदी रेफर कर दिया गया। पता चला है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है।
उल्लेखनीय है कि एक साल पहले ही सुलोचना रावत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वे दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। सुलोचना रावत की ड्यूटी गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में लगी थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को आज झाबुआ में रात्रि विश्राम करना था। वे गुजरात से झाबुआ लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें सुलोचना रावत की तबियत बिगड़ने की खबर मिली, उन्होंने फोन करके विधायक सुलोचना के परिजनों से बात की और इसके बाद वे वापस गुजरात लौट गए। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved