
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्तुति शर्मा ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने एक माह का वेतन दिया हैं। राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने एक माह के वेतन 1लाख रुपये एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती स्तुति शर्मा ने अपने एक माह के वेतन 61 हजार रुपये का चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख एवं निधि समर्पण अभियान के सह प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री एवं अभियान के प्रांत प्रमुख बृजेश चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों को सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved