
इन्दौर। महापुरुषों की प्रतिमा पर आज सुबह-सुबह भाजपा की मोर्चा इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा ने जहां बड़ा गणपति से अभियान की शुरुआत की तो पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने वीर सावरकर प्रतिमा से अभियान की शुरुआत की। 10 अगस्त से चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा की सभी इकाइयों को अलग-अलग जवाबदारी दी गई है।
बड़ा गणपति पर सुभाषचन्द्र प्रतिमा से युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसके बाद स्वामी विवेकानंद और दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी सफाई अभियान चलाया। मिश्रा ने बताया कि शाम को भारतमाता की महाआरती का आयोजन किया जाएगा और दीपोत्सव मनाएंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा सावरकर प्रतिमा पर अभियान चलाया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत, नगर अध्यक्ष रघु यादव, उपाध्यक्ष जितेन्द्र कौल के साथ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved