img-fluid

महाराष्ट्र में BJP ने बिगाड़ा शरद पवार का खेल, सुनेत्रा पवार बनीं उप मुख्यमंत्री

February 01, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के उप मुख्यमंत्री बनने से एनसीपी (NCP) के दोनों धड़ों के विलय की चर्चा पर विराम लगा गया। भाजपा नेतृत्व एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) के विमान दुर्घटना में निधन के बाद किसी नए समीकरण के लिए शरद पवार को कोई मौका नहीं देना चाहता था, इसलिए तीन दिन के भीतर ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री बना दिया गया।

बता दें कि महाराष्ट्र और एनसीपी में अजित पवार के निधन से नए सत्ता समीकरण बनने के आसार बढ़ गए थे। निकाय चुनावों में एनसीपी के दोनों धड़ों को अपने गढ़ों में बड़ा झटका लगा था। अजित पवार ने अपने और शरद पवार के नेतृत्व वाले धड़े के विलय को लेकर प्रयास शुरू कर दिए थे। अजित पवार के रहते भाजपा को इससे कोई दिक्कत नहीं थी, क्योंकि तब कमान अजित के पास ही रहनी थी, लेकिन उनके निधन से स्थिति बदल गई।



  • अजित पवार के निधन के बाद दोनों दल एक होते तो निश्चित तौर पर कमान शरद पवार के हाथ में ही होती। इससे भाजपा के लिए दिक्कतें हो सकती थीं। पहले भी शरद पवार ने भाजपा के बने बनाए खेल को बिगाड़ा है और देवेंद्र फणनवीस की सरकार का पतन भी हुआ था। तब भाजपा के साथ गए अजित पवार को शरद पवार वापस अपने साथ ले आए थे। इससे भाजपा इस बार बेहद सतर्क थी। उसने एनसीपी के तीनों बड़े नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे व छगन भुजबल को सक्रिय कर सुनेत्रा पवार को दुख की इस घड़ी में बिना देर किए उप मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार किया। अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने का भरोसा भी दिया गया।

    सूत्रों के अनुसार, अजित पवार के साथ रहे नेताओं को भी लगा कि अगर इस समय दोनों दलों का विलय हुआ तो शरद पवार कमान संभाल लेंगे और तब भाजपा के साथ सरकार में रहने या न रहने को लेकर सवाल खड़े हो सकते थे।

    दोनों खेमों का एक होना मुश्किल: पीयूष गोयल

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों खेमों के विलय की कोई उम्मीद नहीं है। एनसीपी के एक गुट का नेतृत्व अजित पवार कर रहे थे और दूसरे गुट की कमान उनके चाचा शरद पवार के पास है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार के हिस्से के रूप में एनसीपी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चा पर एक सवाल के जवाब में कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। हालांकि, भविष्य पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

    पाटिल होना चाहिए : ठाकरे

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष एक पाटिल होना चाहिए, न कि पटेल। उनका इशारा एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की ओर था।

    विलय के लिए कई बैठकें हो चुकीं थी : जयंत पाटिल

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ फिर से आना चाहते थे। वो चाहते थे कि दोनों दल एक हो जाएं, इसके लिए उन्होंने कई बैठकें की थी।

    राउत बोले- अवसर तलाश रही भाजपा

    शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह एनसीपी प्रमुख अजित पवार के निधन में भी राजनीतिक अवसर तलाश रही है। राज्यसभा सदस्य राउत ने मीडिया से बातचीत में यह कहा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा कि सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और दिवंगत अजित दादा के ‘विजन’ को पूरा करेंगी।

    Share:

  • समझौता: सुपर जेट के बाद अब भारत आएगा दुनिया का सबसे चर्चित फाइटर जेट Su-57?

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्‍ली। भारत और रूस (India and Russia) के बीच 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Sukhoi Su-57E को मिलकर बनाने की बातचीत चल रही है, जो अब आगे बढ़कर टेक्निकल लेवल पर पहुंच गई है। हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन  (UAC ) के बीच SJ-100 (सुखोई सुपरजेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved