img-fluid

राहुल गांधी के घर के बाहर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने बांसुरी स्वराज को हिरासत में लिया

April 18, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के घर के बाहर आज BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। यह प्रदर्शन कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) को सपोर्ट नहीं करने को लेकर किया जा रहा है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता वीरेंदर सचदेवा कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

विपक्ष ने देश की महिलाओं से किया विश्वासघात- बांसुरी
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं, ‘कल पूरे विपक्ष ने, खासकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने, इस देश की महिलाओं के साथ धोखेबाजी की। महिलाओं को पीठ में उन्होंने छुरा घोंप दिया। वे चाहते हैं कि महिलाओं का रोल महज मतदान केंद्रों तक ही लिमिटेड रहे। जब सियासी प्रतिनिधित्व की बात आई, तो उन्होंने अपने स्वार्थ को प्रॉयरिटी दी। उन्होंने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।’ राहुल गांधी के आवास तक विरोध मार्च के दौरान BJP सांसद बांसुरी स्वराज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.


  • बिल नहीं पास होने से महिलाएं निराश- हेमा मालिनी
    वहीं, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने बिल पास नहीं होने दिया। इसलिए हम सभी यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की महिलाएं मिलकर यह अभियान चला रही हैं। कल हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद, उन्होंने विधेयक पास नहीं होने दिया। इससे हम बहुत निराश हैं। भारत भर में महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

    विपक्ष ने महिलाओं को दी है चुनौती- मनोज तिवारी
    साथ ही, सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘कल जब लोकसभा में बिल खारिज हुआ, तो आपने पीएम मोदी का चेहरा देखा होगा, उन्होंने अपने आंसुओं और दर्द को कैसे काबू में रखा। मेरा तो उस वक्त उठने का मन ही नहीं हुआ। कांग्रेस, आप, टीएमसी, सपा और डीएमके ने इस देश की महिलाओं को चैलेंज किया है। महिलाएं उनको जवाब देंगी। मैं खुश हूं कि वे आज यहां आई हैं, और हम उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

    लोकसभा में क्यों नहीं पास हो पाया संशोधन विधेयक?
    गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा 131वां संशोधन विधेयक पेश किया था, जो दो-तिहाई बहुमत से पारित नहीं हो पाया था। इसके खिलाफ में 230 वोट पड़े थे और जरूरी 352 वोट विधेयक को नहीं मिल पाए थे। इसको लेकर बीती शाम संसद में भी बीजेपी की महिला सांसदों ने प्रदर्शन किया था।

    पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के मुताबिक, नोएडा पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से की गई प्रभावी कार्यवाई में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड और 1 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त आदित्य आनंद को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना फेस-2 में केस दर्ज है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से आदित्य आनंद को तमिलनाडु तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।

    Share:

  • राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होगी, हाईकोर्ट ने अपना ही आदेश रोका

    Sat Apr 18 , 2026
    लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ अपने एक फैसले पर यू टर्न मारा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथित दोहरी नागरिकता मामले (Dual Citizenship Case) में एफआईआर दर्ज करने के ओपन कोर्ट में सुनाये गए अपने आदेश को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved