
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंहामंत्री हितानंद्र शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी थे। मन की बात के बाद चारों नेताओं के बीच नगरीय निकायों में परिषद के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। निकायों में परिषदों का गठन इसी हफ्ते होना है।
प्रदेश को तिरंगामय बनाने में जुट जाएं: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर तिरंगा अभियान की बैठक में कहा कि मध्यप्रदेश का संकल्प है कि प्रदेश के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान के लिए कलेक्टर जिलों में बैठक बुलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए जुटें। धर्मगुरु, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, रहवासी संघ के प्रमुख, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक क्षेत्रों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित करने के लिए कहें। हर व्यक्ति अपने राष्ट्र प्रेम के प्रदर्शन और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए घर-घर तिरंगा फहराए। तिरंगा अभियान की अगली बैठक 8 अगस्त को होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved