
नई दिल्ली । बिहार चुनाव(Bihar elections) को लेकर भाजपा(BJP) की प्रत्याशियों के सभी 101 उम्मीदवारों की सूची(List of candidates) घोषित हो चुकी है। इन घोषित उम्मीदवारों में 13 प्रतिशत महिलाओं को जगह मिली है। 101 उम्मीदवारों की सूची में 13 महिलाएं हैं। एक तरफ जहां बड़े-बड़े चेहरे को बेटिकट किया है, वहीं कई चर्चित चेहरों को भी जगह दी है।
सामाजिक समीकरण साधने की भी पूरी कोशिश की गई है। 101 में करीब आधे सवर्ण हैं। वहीं, आधे पिछड़ा-अतिपिछड़ा और दलित हैं। चर्चित गायिका मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। चर्चित चेहरे में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र को बक्सर से पार्टी ने उतारा है। कई राजनीतिक परिवार से जुड़े लोगों को मौका दिया है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के पुत्र त्रिविक्रम सिंह, विधायक स्वर्णा सिंह के पति सुजीत सिंह और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को टिकट मिला है। 16 विधायकों के टिकट पार्टी ने काटे हैं। दो पूर्व सांसादों को भी चुनाव में उतारा गया है। इनमें दानापुर से रामकृपाल यादव और सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved