img-fluid

Maharashtra में 2024 में अपने बल पर सरकार बनाएगी भाजपा : फडणवीस

August 20, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister ) एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition in the Assembly ) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दावा किया है कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी और पार्टी अपने बल पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में तीन दलों- शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का गठबंधन होने से उनके लिए विस्तार के अवसर बहुत कम हैं, जबकि भाजपा के लिए विस्तार के सर्वाधिक अवसर हैं।


पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना नेता एवं पुणे जिला परिषद की सदस्य आशा बुचके ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि राज्य में तीन दल मिलकर सरकार चला रहे हैं। साथ में सरकार चलाने की वजह से इन तीनों दलों को राज्य में विस्तार के अवसर अब सीमित रह गए हैं। भाजपा इससे पहले राज्य में गठबंधन में रहकर काम कर रही थी। इसी वजह से उसे विस्तार का अवसर बहुत सीमित था, लेकिन अब भाजपा ने गठबंधन की राजनीति से हटकर अकेले दम पर पूरे राज्य में अपना विस्तार शुरू किया है। भाजपा की योजना राज्य के हर क्षेत्र में अपना विस्तार करने की है और भाजपा का लक्ष्य वर्ष 2024 में राज्य में अपने दम पर सत्ता हासिल करने की है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Mi Band 6 बैंड की भारत में लॉन्चिग का खुलासा, दमदार फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्‍च

    Fri Aug 20 , 2021
    इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी xiaomi ने अपने लेटेस्‍ट स्‍मार्ट Mi Band 6 बैंड को भारत में 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे Xiaomi के Smarter Living event के दौरान लॉन्च करेगी । यह स्मार्ट बैंड चीन में मार्च महीने में Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro और Mi 11 Lite 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved