भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भोपाल के सभी वार्डों में विजयश्री हासिल करेगी भाजपा

  • नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भोपाल जिले की बैठक प्रदेश कार्यालय में संपन्न

भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भोपाल जिले की बैठक संपन्न हुई। बैठक को प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव, नगरीय निकाय चुनाव के भोपाल नगर एवं ग्रामीण प्रभारी जोधा सिंह अटवाल ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रदेश में बूथ विस्तारक योजना ने सफलता अर्जित की है। उसी प्रकार कड़ी मेहनत और प्रबंधन से भोपाल जिले के सभी वार्डों में भाजपा विजय हासिल करेगी, क्योंकि पार्टी का संगठन तंत्र ही हमारी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकासोन्मुखी योजनाओं को प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचाकर पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनायेंगे। हमारे कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए 24 घंटे मैदान में रहते हैं।


प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता केवल दल के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम करते हैं, इसलिए भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित और लोकहित के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि जो जितना सक्रिय रहेगा वह उतना ही आगे बढ़ेगा। सक्रियता के साथ हम पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को निचले स्तर तक पहुंचाकर उसका लाभ जनता को दें। श्री सारंग ने बैठक में नगरीय निकाय चुनाव में जीत के गुण बतायें।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व प्रारंभ से ही सभी समाज वर्गो को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर हम काम करते है। जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर कांग्रेस की असलियत जनता के सामने रखेंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में इतिहास बनायेगी। नगरीय निकाय चुनाव के भोपाल नगर एवं ग्रामीण प्रभारी जोधा सिंह अटवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में संगठन की विभिन्न समितियां बनाकर हितग्राही सम्मेलन, युवा सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा, जिससे चुनाव में निश्चित ही विजयश्री हासिल होगी।

Share:

Next Post

भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र लाएगी कांग्रेस

Mon May 23 , 2022
जुटाए जाएंगे तथ्य, कमलनाथ ने सौंपी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को जिम्मेदारी भोपाल। मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी मध्य प्रदेश कांग्रेस शिवराज सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके लिए जल्द ही जन आंदोलन शुरू किए जाएंगे। साथ ही भाजपा सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा। आरोप पत्र […]