
सिरोंज। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन महामाई के दरबार में हुआ जिसको प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने संबोधित करते हुए कहा कि क्यों रहे हमारा राज, तो हम देश के लिए सोचते हैं, कोई परिवार, खानदान के लिए नहीं सोचते। भ्रष्टाचार के लिए नहीं सोचते। हम राष्ट्र के लिए भारत माता की जय कहने वाली पार्टी के कार्यकर्ता हैं।
देश में ऐसी एक ही पार्टी है जो भारत माता की जयकार लगाती हो, केवल भारतीय जानता पार्टी है। हमारे कितने ही बड़े नेता हों, पहले सब भारत माता की जयकार लगाते हैं, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। कांग्रेस एक परिवार की जेब में सिमट गई, सिर्फ भाजपा आम व्यक्ति की पार्टी देश में केवल भाजपा ही कार्यकर्ता आधरित पार्टी है, दूसरी पार्टीया राजे रजवाड़ों और परिवारों की पार्टी हैं, आजादी के लिए लडऩे वाली कांग्रेस भी एक परिवार की जेब में सिमट गई। लेकिन 70 सालों से अगर कार्यकर्ताओं का कोई दल है तो वह केवल भाजपा है, इस तरह उत्तर से पूर्व तक सबमें एक एक कार्यकर्ता जोड़कर आप लोगों की मेहनत से 18 करोड़ सदस्य की पार्टी बन गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved