
संतनगर। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर पार्टी के पुराने जमीनी कार्यकर्ता कमल वीधानी के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए और कमल का स्वागत करते हुए विधान सभा प्रोटेम स्पीकर एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमल ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ जनों के आदेश अनुसार सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पार्टी को गति देने के साथ जन विकास कार्य करेंगे। संत नगर मंडल में नया अध्यक्ष बनने के बाद चंदू इसरानी मंडल अध्यक्ष वाली कार्यकारिणी भंग कर दी गई अब नई कार्यकारिणी की घोषणा आगामी माह में होगी। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार संत हिरदाराम नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पद से चंदू इसरानी को अचानक विदा करने के पीछे मुख्य के पीछे मुख्य कारण उन्हें आगामी समय में होने वाले नगर निगम पार्षद चुनाव से वार्ड क्रमांक 5 से टिकट देना बताया जा रहा है। चंदू इसरानी बी पार्षद टिकट पाने के लिए फील्डिंग में लगे हुए है।
इन भाजपा नेताओं ने किया कमल का स्वागत
कमल विधान के अध्यक्ष बनने पर जन भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया उनमें महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शीला शामनानी भाजपा नेता राजू मीणा योगेश वासवानी महेश खटवानी सुमित आहूजा बबलू चावला गोविंद भंभानी उमेश नागर आदि शामिल है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved