img-fluid

भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ

November 08, 2022

महिदपुर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा महिदपुर के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय महारानी चंद्रावती वाचनालय परिसर में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया थे। अध्यक्षता विधायक बहादुर सिंह चौहान ने की। विशेष अतिथि के रुप में भाजपा उज्जैन जिला ग्रामीण अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला, जिला उपाध्यक्ष पदमसिंह पटेल, जिला मंत्री अन्नू परमार, नगर मंडल अध्यक्ष उमा पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, नगर पालिका अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश माली, जनपद पंचायत सदस्य रीता बडग़ुजर उपस्थित रहे।



जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी ओम सोनी ने बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर सासंद फिरोजिया एवं अतिथियों द्वारा किया गया। उसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिदपुर रोड अध्यक्ष संदीप व्यास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष महामंत्री देवेन्द्र उद्धव, पाषर्दगण, पूर्व पार्षद, पदाधिकारीगण आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री भीमसिंह दावरे ने किया।

Share:

  • म.प्र. स्थापना सप्ताह के अंतर्गत विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

    Tue Nov 8 , 2022
    महिदपुर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय महाविद्यालय महिदपुर में भी शनिवार को महाविद्यालय के एनसीसी, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, रासेयो एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आइक्यूएसी के निर्देशन में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved