बड़ी खबर

राजस्थान: श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर BJP की हार तय, चुनाव जीतने से पहले भजनलाल मंत्रिमंडल में जगह

गंगानगर। राजस्थान के गंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट के लिए चल रही मतगणना में भाजपा प्रत्याशी और नहर और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी पीछे चल रहे हैं। 13वें राउंड के बाद कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर 7972 आगे चल रहे हैं। कुन्नर को 69188 और भाजपा के सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 61216 और वोट मिले हैं। आज सुबह से डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में काउंटिंग चल रही है। इस सीट पर 5 जनवरी को मतदान हुआ था।


चुनाव जीतने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भजनलाल सरकार में मंत्री बनाने से ये सीट चर्चा में बनी हुई है। परिणाम से तय होगा कि टीटी मंत्री पद पर बरकरार रहेंगे या नहीं। इस चुनाव परिणाम पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। 18 राउंड में मतगणना पूरी होगी।

विधायक बनने से पहले मंत्री बनाए गए थे टीटी
टीटी को विधायक बनने से पहले भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था और चार अहम विभाग भी दिए गए हैं। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा के सत्ता में आने के बाद भजनलाल सरकार की यह पहली बड़ी परीक्षा है। भाजपा और कांग्रेस की इस चुनाव में प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

Share:

Next Post

चिल्का झील में रास्ता भटक गई केंद्रीय मंत्री की नाव, 2 घंटे तक फंसे रहे पुरुषोत्तम रूपाला

Mon Jan 8 , 2024
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को ले जा रही एक नाव ओडिशा की चिल्का झील में रविवार शाम लगभग दो घंटे तक फंसी रही. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.शुरुआत में यह माना जा रहा था कि नौका कथित तौर पर मछुआरों द्वारा डाले गए जाल के कारण फंस गई है लेकिन बाद में […]