img-fluid

26 से पहले आ जाएगी भाजपा की टीम

January 20, 2021

  • मंडल की तरह प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित कर सिखाएंगे काम करने के तरीके

भोपाल। 26 जनवरी के पहले भाजपा की नगर और ग्रामीण की टीम की घोषणा की जा सकती है। भोपाल में संगठन के नेताओं ने इसका इशारा किया है। टीम की घोषणा होने के बाद मंडल कार्यकारिणी की तरह प्रशिक्षण वर्ग रखा जाएगा, ताकि नई कार्यकारिणी को काम करने के तौर-तरीके सिखाए जा सके।
भाजपा संगठन 2018 में विधानसभा चुनाव में चूक हो जाने के बाद अब संगठन की गतिविधियों मे पिछडऩा नहीं चाहता है, इसलिए प्रदेश कार्यकारिणी भी लंबे इंतजार के बाद घोषित की गई है और उन्हें पहले ही दिन संगठन के बड़े नेताओं ने कामकाज के तौर-तरीके बताए। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को जवाबदारी के तौर पर जिलों का प्रभार दिया जा सकता है, ताकि संगठन की गतिविधियों में समन्वय स्थापित किया जा सके। भाजपा में पदाधिकारियों पर प्रभारी बनाने की परंपरा पुरानी रही है और इसे लगातार जारी रखा जा सकता है। प्रदेश की कार्यकारिणी के बाद अब संगठन जल्द ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित करने वाला है। इनमें सक्रिय रहने वाले नेताओं को जगह दी जाएगी। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी के पहले कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी, ताकि इसके बाद प्रशिक्षण वर्ग या बैठक रखी जा सके। वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि चूंकि मार्च-अप्रैल में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख आ सकती है, इसलिए भी संगठन की तैयारियां अभी से करना जरूरी है।

Share:

  • बांस उद्योग में दिखेगी त्रिपुरा की कारीगरी

    Wed Jan 20 , 2021
    बालाघाट जिले में अगरबत्ती की काड़ी बनाने लगेंगी तीन इकाई भोपाल। मध्य प्रदेश में बांस के उद्योग को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार कारीगरों को तराशने का काम भी कर रही है। एक जिला एक उत्पाद के रोडमैप में बालाघाट के बांस को भी शामिल किए जाने से इसके उद्योग को भी बल मिल रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved