
जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में लाल चौक श्रीनगर से कारगिल तक बाइक से दो दिवसीय तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें शहर से युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। तिरंगा यात्रा के बाद युमो अध्यक्ष का शहर आगमन हुआ जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में तिरंगा यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा की। इस तिरंगा यात्रा की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया में आई वह तुरंत ही विवादों में तब्दील हो गई। फोटो में बाइक के पीछे सवार होकर युमो अध्यक्ष एक हाथ से झंडा तो उठाएं हैं परंतु उनकी बाइक के पीछे चक्के के पास दूसरा तिरंगा झंडा फंसा हुआ है जो कि सड़क में घिसटता हुआ दिख रहा है। जहां एक तरफ तिरंगा यात्रा का युवा मोर्चा दंभ भर रहा था, वहां पर ही तिरंगे का इस प्रकार से अपमान करना वो भी इन बड़े पदों में रहकर यह बड़ी शर्मनाक बात है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved