
रांची। देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर(Second Wave) अब हल्की हो गई है यानी संक्रमण दर(Infection rate) पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। हालांकि कोरोना (Corona) से होने वाली दैनिक मौतें अभी भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। दूसरी तरफ ब्लैक फंगस(Black fungus) ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। इस बीच झारखंड सरकार (Jharkhand Government)ने ब्लैक फंगस Black fungus(म्यूकरमाइकोसिस) को महामारी (Pandemic)घोषित कर दिया। राज्य के मुख्य मंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने यह घोषणा की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved