
विदिशा। हलाली डेम के पास सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव वालों ने खून से लथपथ हालत में लाश देखी। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस की शुरूआत जांच में मामला हत्या का सामने आया है। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो सकी है। पुलिस के पास अभी सबसे बड़ी चुनौती मृतक के लाश की शिनाख्ती की है। पुलिस ने मृतक के फोटो जिले के सभी थानों के अलावा भोपाल, सागर, अशोकनगर, रायसेन और राजगढ़ जिले में भेजे हैं। ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों के बारे में। जानकारी मिल सके। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद संभवता लाश को यहां पर फैंका गया है। पुलिस ने मृतक की पूरी तलाशी ली है। उसके ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है कि जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved