img-fluid

गुजरात में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच खूनी झड़प, बीजेपी प्रत्याशी के भांजे की मौत

April 25, 2026

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के मेहसाणा जिले (Mehsana District) में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक दुखद और हिंसक घटना सामने आई है। शुक्रवार रात को भाजपा उम्मीदवार के करीबी रिश्तेदार की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हमला राजनीतिक तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

घटना मेहसाणा शहर में मानव आश्रम चौकड़ी से तावडिया रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। भाजपा उम्मीदवार महेंद्र चौधरी के भांजे मितेन चौधरी और उनके साथी कार से जा रहे थे। अचानक 4-5 अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को रोका और उन पर हमला बोल दिया।

धारदार हथियार, लाठियां और लोहे की पाइपें से हमला
हमलावरों के पास धारदार हथियार, लाठियां और लोहे की पाइपें थीं। उन्होंने दोनों युवकों को कार से बाहर खींचा और बुरी तरह पीटा। मितेन चौधरी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। धिमंत चौधरी भी गंभीर रूप से घायल हुए और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।


  • मितेन चौधरी भाजपा उम्मीदवार महेंद्र चौधरी के भांजे थे। वहीं, घायल धिमंत चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार के पति हैं। यह घटना मेहसाणा नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान हुई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। पुलिस ने इसे वार्ड नंबर 4 से जुड़ी राजनीतिक झड़प बताया है।

    पुलिस की कार्रवाई और जांच
    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, ताकि कोई और हिंसा न फैले। पुलिस अब मानव आश्रम चौकड़ी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हमलावरों की पहचान और उनके इस्तेमाल किए गए वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, संदिग्धों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) भी चेक किए जा रहे हैं। अभी तक हमले का सटीक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस इसे पूर्व नियोजित हमला मान रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share:

  • MP में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पड़ोसी ने घर ले जाकर की दरिंदगी

    Sat Apr 25 , 2026
    डबरा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डबरा के पिछोर (Pichhore) में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 22 साल के युवक ने बच्ची से दरिंदगी को अंजाम दिया है। आरोपी उसका पड़ोसी है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कस्बे में रहने वाली मासूम घर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved