
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के साकेत कोर्ट (Saket Court) में हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां दो कैदियों (Two Prisoners) के बीच झड़प हो गई है जिसमें एक कैदी की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह जेल नंबर से 8 पेशी के लिए कैदियों को कोर्ट के लॉकअप में लाया गया था। इसी दौरान दो कैदियों के बीच झड़प हो गई जिसमें अमन नाम का कैदी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां उसकी मौत हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved