देश

मुंबई पहुंचते ही कंगना को क्वारंटीन करने की तैयारी में बीएमसी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत  9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। शिवसेना से जारी तनातनी के बीच कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने मुंबई आने के जानकारी दी थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने शिवसेना नेता संजय राउत को चुनौती भी दी थी। इस बीच खबर है कि मुंबई पहुंचने पर कंगना रनौत को 7 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी मुंबई पहुंच रहीं कंगना रनौत को 7 दिनों के लिए क्वारंटीन करने की तैयारी में है।

हालांकि, अगर एक्ट्रेस बीएमसी को अपने 7 दिनों के भीतर वापस जाने का टिकट दिखाती हैं तो उन्हें क्वारंटीन नहीं होना होगा। दरअसल, बीएमसी के कोरोना वायरस के नियम के अनुसार जो भी व्यक्ति एयरलाइन से मुंबई दाखिल होगा, उसे क्वारंटीन होना जरूरी है। इससे पहले बीएमसी ने सुशांत केस की जांच के लिए पहुंचे बिहार पुलिस के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को भी क्वारंटीन किया था।
COVID-19 प्रोटोकॉल के तहत मुंबई आने वाला शख्स अगर 7 दिनों के अंदर वापस जाने वाला हो, तो उसे होम क्वारंटीन नहीं किया जाता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति ज्यादा दिनों तक रहने के लिए मुंबई पहुंच रहा है तो उसे 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाता है। ऐसे में अगर कंगना 7 दिनों के अंदर वापसी की योजना बनाकर मुंबई पहुंचेंगी तो उन्हें क्वारंटीन नहीं होना होगा।
इससे पहले सोमवार को ही कंगना की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर बीएमसी ने छापा मारा था। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी। गौरतलब है कि, कंगना रनौत ने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की थी, जिसके बाद से ही कंगना और शिवसेना के बीच तल्खी जारी है।

Share:

Next Post

मानसून सत्र से पहले आज होगी कांग्रेस की बैठक, सोनिया गांधी करेंगी वर्चुअल मीटिंग

Tue Sep 8 , 2020
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को उन पार्टी नेताओं से मुखातिब होंगी, जिन्होंने बीते महीने बदलाव की मांग करते हुए हाईकमान को चिट्ठी लिखी थी। सोनिया की अगुवाई में यह बैठक बीते महीने हुए हंगामेदार CWC के बाद हो रही है। सोनिया संसदीय […]