img-fluid

होटल में संदिग्ध हालत में मिली 26 साल की रेणुका की लाश, फारूक के साथ बुक किया था रूम

July 03, 2026

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लंगर हाउस क्षेत्र में स्थित होटल ग्रैंड लॉज में 26 साल की रेणुका की लाश संदिग्ध हालात में मिली। होटल के कमरे में रेणुका की लाश छत के पंखे से लटकी हुई मिली। सामने आई जानकारी के अनुसार, रेणुका ने इस कमरे को फारूक नाम के एक व्यक्ति के साथ बुक किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया है और फारूक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।


  • जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए अपने बयान में फारूक ने बताया है कि वह बाहर गया था और जब लौटा तो उसने रेणुका को फंदे से लटका हुआ पाया। हालांकि, दूसरी ओर रेणुका के परिवार वालों ने इस मामले में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। होटल में युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत की इस पूरी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

    इस पूरे मामले में पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। लंगर हाउस पुलिस ने पूछताछ के लिए फारूक को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा रेणुका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि वे इस घटना की हर पहलू से जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हत्या थी या आत्महत्या। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

    Share:

  • 'जेल जा सकते हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार का बड़ा बयान

    Fri Jul 3 , 2026
    अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर को मिले दान में हुई गड़बड़ी के मामले पर बजरंग दल के संस्थापक और बीजेपी नेता विनय कटियार का बड़ा बयान सामने आया है। विनय कटियार ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, एडमिनिस्ट्रेटर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved