img-fluid

तेलंगाना में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, कथित सुसाइड नोट में PM मोदी का नाम

July 24, 2026

हैदराबाद। तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। युवक अपने घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस को एक कथित सुसाइड नोट भी मिला। इस नोट में उसने अपनी मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा दिखाई दे रहा है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


  • मृतक की पहचान वंशी के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था। पुलिस के अनुसार, वह राजन्ना सिरसिला जिले के राचर्ला गोल्लापल्ली गांव का रहने वाला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम उसकी अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने अपने एक दोस्त के साथ शराब पी। गुरुवार सुबह वह अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Share:

  • 'He Always Respected Everyone': Narayani Shastri Defends Alok Nath, Says MeToo Wave 'Came and Went'

    Fri Jul 24 , 2026
    New Delhi: Veteran actor Alok Nath, once known as television’s ‘Sanskari Babu Ji’, has largely remained away from the entertainment industry since facing MeToo allegations in 2018. The controversy severely impacted his career after producer Vinta Nanda and actress Navneet Nishan accused him of sexual misconduct. A rape case was registered against him at Mumbai’s […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved