img-fluid

बोलिविया : नोटों से भरा विमान हाईवे पर क्रैश, 15 लोगों की मौत; पैसे लूटने की मची होड़

February 28, 2026

ला पाज. बोलिविया (Bolivia) की राजधानी ला पाज (La Paz) के पास शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा (plane crash) हो गया। एक मालवाहक (Cargo) विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी दमकल विभाग के प्रमुख पावेल टोवर ने दी है।

रनवे से फिसलकर हाईवे पर पहुंचा विमान
यह हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे से फिसलकर पास के शहर एल आल्टो की एक हाईवे पर जा घुसा। वहां चल रही कई गाड़ियों को उसने टक्कर मार दी। अधिकारियों के मुताबिक कम से कम 15 वाहन इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे विमान में सवार थे या सड़क पर मौजूद गाड़ियों में थे।


  • बोलिविया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान क्रैश
    बताया जा रहा है कि यह विमान बोलिविया वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था, जो देश के केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट दूसरे शहरों में ले जा रहा था। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, लेकिन दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    हाईवे पर बिखरे नोट और विमान के मलबा
    सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में सड़क पर विमान का मलबा, पूरी तरह तबाह गाड़ियां और बिखरे हुए नोट दिखाई दे रहे हैं। बड़ी मात्रा में नकदी एयरपोर्ट के बाहर फैल गई थी, जिसे उठाने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को दंगा-रोधी उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा।

    दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू
    इस गंभीर हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह का पता चल पाएगा।

    Share:

  • इस उद्योगपति की बेटी की आज अमेरिकन दूल्हे से शादी, अंबानी से अडानी तक मेहमान!

    Sat Feb 28 , 2026
    नई दिल्ली. राजस्थान (Rajasthan) का जोधपुर (Jodhpur) इन दिनों हाई प्रोफाइल शादियों को लेकर चर्चा में है. जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 28 फरवरी को उद्योगपति (industrialist) निकेश अरोड़ा की पुत्री आयशा अरोड़ा (Ayesha Arora) की शादी होने जा रही है, आयशा अरोड़ा अमेरिकन आइस हॉकी प्लेयर जैक ह्यूग्स (Jack Hughes) के संग सात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved