
नाथनगर। नाथनगर रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन उड़ाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने यहां से एक शक्तिशाली बम बरामद किया है। बाद में बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज कर दिया। बताया जाता है कि यह बम यहां से गुजरने वाली सुपर एक्सप्रेस को उड़ाने के लिए लगाया गया था। घटना के बाद इस रूट से आ रही 4 बड़ी ट्रेनों को बीच जंगल में ही रोक दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved