img-fluid

Bomb threat : इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट

February 14, 2026

नई दिल्ली. कोलकाता (Kolkata) के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (airport) पर शनिवार सुबह शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo flight) 6E 7304 में बम (Bomb ) होने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विमान में यात्रियों के सवार होने से पहले ही लावेटरी के अंदर एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था।

विमान को आइसोलेशन बे में भेजा गया
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, नोट को सुबह एक क्रू मेंबर ने देखा, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। एहतियात के तौर पर विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी सुरक्षा कदम उठाए गए।


  • विमान की तलाशी जारी
    अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन तलाशी ले रही हैं। अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षा जांच जारी है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

    बम वाली धमकियों के मामले लगातार आ रहे सामने
    देश में घरेलू उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। 18 जनवरी को दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टिशू पेपर पर बम की धमकी लिखी मिली थी, जिसके बाद विमान को एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया गया था।

    इसके बाद दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2608 में भी विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा एक नोट मिला था, जिसमें बम होने की बात कही गई थी। नोट मिलने से फ्लाइट में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से पुणे एयरपोर्ट पर उतारा गया और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया था कि गहन जांच और तलाशी अभियान के बाद विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी और धमकी फर्जी साबित हुई थी।

    Share:

  • MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया

    Sat Feb 14 , 2026
    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले (Shivpuri district, MP) के नौहरी चक स्थित राजपूत हॉस्टल (Rajput Hostel, Nauhri Chak) से बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों (under suspicious circumstances) में तीन नाबालिग छात्र (minor students) लापता हो गए।जैसे ही मामला सामने आया, कोतवाली थाना पुलिस (Kotwali Police) ने तेजी से जांच शुरू की। परिजनों को सूचित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved