मुंबई (Mumbai) ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता अर्जुन कपूर और सलमान खान (Arjun Kapoor and Salman Khan) के बीच रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा। मीडिया के साथ-साथ फैंस के बीच भी ये चर्चा फैल गई है। हालांकि, निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर ने अपने बेटे को अभिनेता बनाने का श्रेय सलमान खान (Arjun Kapoor and Salman Khan) को दिया है। अब बोनी कपूर ने माना कि सलमान और अर्जुन के रिश्ते अब बहुत अच्छे नहीं हैं। बोनी कपूर ने इस बात पर भी कमेंट किया हैं।अर्जुन से अनबन के बाद सलमान के साथ उनके रिश्ते पर भी असर पड़ने संबंधी सवाल के जवाब में बोनी ने कहा कि उनके रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आया है। मैं अब भी उनसे प्यार करता हूं। उनके जैसे बहुत कम लोग हैं। बोनी कपूर ने ये भी कहा कि वो बड़े दिल वाले हैं और मेरी बहुत इज्जत करते हैं और मैं उनसे प्यार करता हूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved