भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बूथ विस्तारक योजना पूरे देश की भाजपा के लिए मॉडल बना: मुरलीधर राव

  • प्रदेश प्रभारी ने किया भोपाल के बूथ क्रमांक 358 के बूथ विस्तारकों से संवाद

भोपाल। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और हर जनप्रतिनिधि के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने बूथ विस्तारक योजना में एक विस्तारक के रूप में समय देकर इसे सफल बनाया है। प्रदेश के 65 हजार बूथों पर 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने 100 घंटे देकर संगठन का सुदृढ़ीकरण और कार्य विस्तार किया। जो कि किसी दल के लिए राजनीतिक दृष्टि से बड़ी सफलता है। बूथ को मजबूत करने का यह सफल अभियान पूरे देश की भाजपा के लिए एक मॉडल बना है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने भोपाल जिले के मिसरोद मंडल के बूथ क्रमांक 358 में बूथ समिति के सदस्यों की समीक्षा बैठक में कही। बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, जिला उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र शुक्ला, जिला मंत्री भीकमसिंह बघेल, बूथ अध्यक्ष सौरभ दीक्षित मंचासीन थे। मंच का संचालन गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ अभियान प्रभारी सुनील उपाध्याय ने किया।


65 हजार बूथों पर रहा गजब का उत्साह
मुरलीधर राव ने बूथ समिति सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी समय समय पर विस्तारक योजना चलाती है लेकिन इस बार की विस्तारक योजना में पिछली योजनाओं से भी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि अभियान के अंतर्गत प्रदेश के कई जिलों में मेरा प्रवास हुआ। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा करने और उनके अनुभव जानने का मौका मिला। इस अभियान को लेकर प्रदेश के 65 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं में बूथों के भौतिक सत्यापन से लेकर बूथ को डिजिटल बनाने में गजब का उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि कोविड के इस दौर में यह अभियान कार्यकर्ताओं ने हर बूथ तक पहुँचाया यही हमारी सफलता है।

ठाकरे जी पीएम, सीएम नही बनें उन्होंने नेतृत्व निर्माण किया
उन्होंने कहा कि ठाकरे जी ने पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया था। उन्होंने प्रदेश और देश मे घूम-घूमकर संगठन को खड़ा किया। ठाकरे जी कभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नही बनें लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं में नेतृत्वकर्ता तैयार किये। ठाकरे जी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने वाले कार्यकर्ताओं के निर्माण करते थे। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी जैसे महापुरुषों की तपस्या और साधना के कारण आज भारतीय जनता पार्टी देश का बड़ा दल बनी है। ठाकरे जी के जन्मशताब्दी में हमें कार्यकर्ताओं में नेतृत्व का निर्माण करना है।

Share:

Next Post

अपराधों का खात्मा करने सड़कों पर उतरे अधिकारी

Sun Feb 6 , 2022
एक हजार पुलिस जवानों के साथ रात भर शहर की सड़कों पर की गई चैकिंग भोपाल। राजधानी में अपराधों का खत्मा करने के लिए भोपाल पुलिस के तमाम अधिकारी कर्मचारी बीती रात सड़कों पर उतरे। एक हजार जवानों के साथ शहर में सौ से अधिक स्थानों पर पाइंट लगाकर चैकिंग की गई। बदमाशों की धरपकड़ […]