बड़ी खबर

भारतीय सेना के बहादुर जवानों का कारनामा, बर्फ में फंसे 500 लोगों को सुरक्षित निकाला

नई दिल्‍ली (New Delhi) । भारतीय सेना (Indian Army) हर मौके पर अपनी ताकत साबित करती नजर आई है। देश को दुश्मनों से बचाना हो या देशवासियों को परेशानियों से निकालना हो, सेना हमेशा सबसे आगे खड़ी नजर आती है। ऐसा ही एक और कारनामा बहादुर जवानों (brave soldiers) ने किया और जान की बाजी लगाकर बर्फ में फंसे 500 लोगों को सुरक्षित निकाल लाए।


मामला सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथुला का है। यहां भारी बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बुधवार को बचा लिया। सेना ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया।

इसमें कहा गया है कि त्रिशक्ति कोर के जवानों को बचाव के लिए वहां भेजा गया और उन्होंने फंसे हुए पर्यटकों को मदद प्रदान की। बयान में कहा गया है कि पर्यटकों को गर्म भोजन और त्वरित चिकित्सा प्रदान की गई व उन्हें सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराया गया। त्रिशक्ति कोर ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की हैं।

उन्होंने लिखा, ‘अचनाक हुई भारी बर्फबारी में 500 से ज्यादा पर्यटकों को लिए करीब 175 वाहन नाथुला में फंस गए।’ आगे बताया, ‘त्रिशक्ति कोर के जवानों ने सब जीरो तापमान में मौके पर पहुंचे और फंसे हुए पर्यटकों को बचाया। तत्काल दवा, गर्म भोजन और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था की गई।’ आगे बताया गया कि हिमालय में सीमा की रक्षा करने वाली त्रिशक्ति कोर पर्यटकों और आम जनता को सहयोग देने में हमेशा सक्रिय रहती है।

Share:

Next Post

यशस्‍वी जायसवाल ने मुंबई में खरीदा सपनों का घर, कभी टेंट में गुजारते थे रात

Thu Feb 22 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team)के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)ने क्रिकेट के मैदान पर आग (fire on the field)लगाई हुई है। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने 22 साल के अनुभव वाले जेम्स एंडरसन की धुलाई की। वे इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में […]