जोधपुर। देश के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाली जोधपुर सेंट्रल जेल (Jodhpur Central Jail) के बंदी इसकी सुरक्षा में सेंध लगाने का कोई मौका नहीं गंवा रहे है। जेल में मोबाइल (Mobile) का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है।
जोधपुर सेंट्रल जेल (Jodhpur Central Jail) में एक बार फिर से बड़ी संख्या में मोबाइल और ईयर फोन (Mobile) बरामद हुए हैं। ये मोबाइल बजरी के ट्रक में दबाकर जेल में पहुंचाये गये थे। बड़ी संख्या में मोबाइल और ईयर फोन मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। जोधपुर सेंट्रल जेल में पूर्व में भी कई बार कैदियों के पास मोबाइल बरामद हो चुके हैं। जेल प्रशासन अब इस मामले की शिकायत रातानाडा थाने में पेश करेगा।
जोधपुर सेंट्रल जेल में पहले भी कई बार मोबाइल बरामद हो चुके हैं। यहां कैदियों द्वारा यहां धड़ल्ले से मोबाइल का उपयोग किया भी जा रहा है। जेल प्रशासन कैदियों पर मोबाइल के उपयोग किए जाने पर रोक लगाने में नाकाम नजर आ रहा है। बरहाल दो पैकेट में बड़ी मात्रा में मोबाइल और ईयर फोन मिलने के बाद जेल प्रशासन अब फिर से अलर्ट मोड पर आ गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved